स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में महिलाओं ने लिया हिस्सा, पं दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपाजनो ने लगाया शिविर

चंदौली -(संतोष शर्मा की रिपोर्ट) नियामताबाद ब्लाक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महिला स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। जिसमें महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क पर्चियां भी काटी गई निशुल्क दवा वितरण किया गया। निर्मला सिंह पटेल जिला प्रभारी महामंत्री भाजपा महानगर वाराणसी ने बताया कि यह महिला स्वास्थ्य कैम्प भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। और जिले के प्रत्येक ब्लॉकों पर स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। जिससे गरीब महिलाओं को लाभ मिल सके। जिसमें गीता रानी गुप्ता जिला संयोजिका मनोरमा तिवारी जिला संयोजिका निशा शर्मा मंडल प्रभारी मौजूद थी। जिसमें नियामताबाद ब्लाक के कई गांव से आई महिलाओं ने इस कैम्प का लाभ उठाया और अपना स्वास्थ्य चेकअप करवाया। इस मौके पर गाॅव से आयी महिलाओं में अन्नपूर्णा देवी सरोज देवी धर्मा देवी सीमा देवी राजकुमारी लाल देवी लक्ष्मीना प्रभावती मुन्नी देवी आदि लोग मौजूद थी।

Comments

Popular posts from this blog

मछली के चक्कर मे पैर गवा बैठा शिवपूजन,मगरमच्छ ने किया जख्मी

भाषा राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान होती है-डीआरएम

मुगलसराय में हुआ क्रीड़ा भारती का गठन