बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी- मधु सिंह

मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन हाजीपुर के निर्देश पर स्थानीय रेल मंडल के कर्मचारियों के बच्चों के कल्याणार्थ ऑन द स्पॉट ऑल इंडिया लेख प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को यूरोपियन कॉलोनी स्थित किड्स कार्नर स्कूल में किया गया। जिसमें 7 से 13 वर्ष तक के 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
   कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल के महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मधु सिंह ने बच्चों के बीच फ्रूटी बिस्किट व पेन वितरित कर किया। इस दौरान मधु सिंह ने कहा कि बच्चों के शिक्षा क्षेत्र में उत्साहवर्धन के लिए समय समय पर इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिए। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला कल्याण संगठन की सचिव शिखा सिंह,कोषाध्यक्ष रेणु मिश्रा की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का समन्वय कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक प्रदीप कुमार ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

मछली के चक्कर मे पैर गवा बैठा शिवपूजन,मगरमच्छ ने किया जख्मी

भाषा राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान होती है-डीआरएम

मुगलसराय में हुआ क्रीड़ा भारती का गठन